Mandi: आर्थिक हालात ठीक न होने के बावजूद भी अनुराग बने लेफ्टिनेंट कर्नल, बीच में छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई

punjabkesari.in Sunday, Sep 01, 2024 - 10:00 AM (IST)

धर्मपुर: मंडी जिले के अनुराग गुप्ता ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्राप्त कर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर से हुई थी, और उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने सरकाघाट कॉलेज में दाखिला लिया।

1996 में, अनुराग गुप्ता ने सेना में सिपाही के रूप में भर्ती होकर करियर की शुरुआत की। उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी, क्योंकि परिवार की आर्थिक स्थिति चुनौतीपूर्ण थी। इसके बावजूद, उन्होंने 17 वर्षों तक सिपाही के रूप में कार्य किया और कठिनाइयों का सामना करते हुए भारतीय सेना में खुद को साबित किया।

अनुराग ने अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर कमीशन पास किया और सेकेंड लेफ्टिनेंट बने। इसके बाद, उन्होंने लगातार मेहनत और क्षमता के बल पर पदोन्नति प्राप्त की और अब लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पहुंच गए हैं। उनके परिवार में पिता कर्मचंद गुप्ता दुकानदारी करते हैं, माता सरिता गुप्ता गृहिणी हैं, और उनकी पत्नी एक मिलिट्री स्कूल में शिक्षिका हैं। अनुराग गुप्ता की यह सफलता उनके परिवार की कठिनाइयों और उनकी व्यक्तिगत मेहनत की मिसाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Related News