दर्दनाक हादसा : 250 मीटर गहरी खाई में लुढ़की कार, 2 की मौत, 3 घायल

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 06:57 PM (IST)

आनी: उपमंडल मुख्यालय आनी से करीब 17 किलोमीटर दूर रानाबाग-देहुरी संपर्क सड़क पर रानाबाग के समीप एक मारुति कार करीब 250 मीटर खाई में लुढ़क कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार 5 व्यक्तियों में से 2 व्यक्तियों की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की मौके पर और दूसरे व्यक्ति की आनी के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है जबकि 3 अन्य घायल हुए हैं।

कार दुर्घटना में चालक गोविंद सिंह (39) पुत्र तुलसी राम निवासी फनौटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि जरोबर सिंह (39) पुत्र गुरदयाल निवासी डोहाड ने आनी के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा, जबकि गंभीर घायल तेजा सिंह (35) पुत्र पदमी राम निवासी फनौटी को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी स्थित अस्पताल रैफर कर दिया गया, वहीं रंजीत सिंह (36) पुत्र दीवान सिंह निवासी जुहड और राजू ठाकुर (28) पुत्र बहादुर सिंह निवासी फनौटी का आनी के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

एसडीएम आनी चेत सिंह ने दुर्घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की तरफ  से मृतकों को 15000 रुपए की फौरी राहत दी गई है, वहीं घायलों को 3-3 हजार रुपए की फौरी राहत दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है, ऐसे में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम आनी अस्पताल में किया जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News