खाई में गिरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2019 - 03:55 PM (IST)

आनी, (शिव): आनी-लुहरी मार्ग पर निमला के समीप एक पिकअप जीप करीब 500 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जीप लुहरी से आनी की ओर आ रही थी। हादसा देर रात को हुआ। घायल को आनी के सिविल अस्पताल में लाया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने रात को कड़ी मशक्कत के बाद घायल व शव को निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। घायल की पहचान गोविंद सिंह पुत्र परस राम गांव चकाली डाकघर कमांद के रूप में हुई है जबकि मृतक पिकअप का चालक बताया जा रहा है जिसकी पहचान गिरधारी लाल पुत्र नारायण दास गांव कंडा डाकघर कमांद के रूप में हुई है। पिकअप का नंबर एच.पी. 35-2848 है। आनी से करीब आठ किलोमीटर दूर निगान और निमला के बीच यह दुर्घटना घटी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News