हमीरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15. 24 ग्राम चिट्टे के साथ तस्कर गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 06:15 PM (IST)
हमीरपुर(अजय चौहान): 'ड्रग्स फ्री हमीरपुर' अभियान के तहत सदर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार तड़के एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शशिकांत (24) पुत्र कृष्ण शर्मा निवासी भाटी डाकघर स्वाहल जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार तड़के करीब 4 बजे स्वाहल के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस ने एक टैक्सी को संदेह के आधार पर रोक कर सवारी की तलाशी की। तलाशी का दौरान इस आरोपी से 15. 24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार के लिए है। जानकारी मिली है कि उक्त आरोपी बस में होशियारपुर से चिट्टे की खेप लेकर भोटा पहुंचा था। इसके उपरांत उसने भोटा से अपने घर के लिए टैक्सी हायर की थी।
मामले की पुष्टि एस.पी बलबीर सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा हमीरपुर को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस सफल ऑपरेशन के बाद इलाके के चिट्टा माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह और उनकी टीम की इस मुस्तैदी की जमकर सराहना की है।

