Una: वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन पर दूसरे दिन भी किया पथराव

punjabkesari.in Sunday, Oct 06, 2024 - 08:43 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): भारतीय रेलवे की आधुनिक और प्रतिष्ठित वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन शरारती तत्वों के निशाने पर है। वंदे भारत जैसी अत्याधुनिक रेल सेवा को जहां विभिन्न राज्यों में पथराव की घटनाओं का सामना करना पड़ा है, वहीं अब हिमाचल प्रदेश जैसे शांत राज्य में भी 2 दिन के अंदर ट्रेन को शरारती तत्वों ने निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन आ रही वंदे भारत एक्सप्रैस पर एक बार फिर पथराव की घटना हुई है। रविवार सुबह साढ़े 10 से 11 बजे के बीच ऊना-अम्ब के बीच पड़ते क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने वंदे भारत पर पथराव किया, जिससे गाड़ी के सी-9 और सी-10 कोच का आंशिक नुक्सान हुआ है। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि गत दिवस भी वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा ऊना क्षेत्र के अधीन पड़ते बसाल के पास पथराव किया गया था, जिसमें गाड़ी के 4 कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हुए थे। गनीमत रही कि 2 दिन के बीच हुई पथराव की घटनाओं के दौरान क्षतिग्रस्त हुए कोच में सवार यात्रियों का बचाव हो गया। उधर, मामले का पता चलने पर रेलवे सुरक्षा बल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News