Una: नैहरी खालसा में गोली लगने से 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत
punjabkesari.in Sunday, Mar 16, 2025 - 10:46 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): उपमंडल अम्ब के तहत नैहरी खालसा में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत नैहरी नौरंगा के वार्ड नंबर-5 में रविवार देर शाम एक व्यक्ति का शव घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर कुएं के पास बरामद हुआ और बंदूक मौके पर पड़ी थी।
बताया जा रहा है कि गोली चलने की आवाज सुनने के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। उसने आत्महत्या की है या उसकी मौत के कोई अन्य कारण हैं, पुलिस इसको लेकर हर एंगल से जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान राजीव कुमार (47) पुत्र रनिया राम निवासी टिहरी, खुंडियां ज्वाला जी कांगड़ा का रहने वाला है।
वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ ससुराल में रहता था और बद्दी में काम करता था। मौके पर बरामद हुई बंदूक मृतक के साले राकेश कुमार के नाम पर पंजीकृत बताई जा रही है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।