चंडीगढ़ में 21 अक्तूबर को होगा अखंड भारत गौरव अवार्ड-2021 समारोह : सुमित सिंगला

punjabkesari.in Sunday, Oct 03, 2021 - 07:57 PM (IST)

बीबीएनडीए (ब्यूरो): क्योरटेक ग्रुप के मैनेजिंग डायरैक्टर सुमित सिंगला ने बताया कि मायानगरी मुंबई के प्रसिद्ध मीडिया ग्रुप मुंबई ग्लोबल द्वारा 21 अक्तूबर को चंडीगढ़ ट्राई सिटी में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में ग्रुप द्वारा औद्योगिक वर्ग, प्रशासनिक अधिकारियों व सामाजिक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली विभूतियों को अखंड भारत गौरव अवार्ड-2021 से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ मुंबई ग्लोबल के मैनेजिंग डायरैक्टर राज कुमार तिवारी भी उपस्थित थे। सिंगला ने बताया कि उक्त समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को आमंत्रित किया जाएगा। सिंगला ने कहा कि क्योरटेक ग्रुप उक्त समारोह को सफल बनाने में मुंबई ग्लोबल ग्रुप को पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा। 

प्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा भी लेंगी भाग

इस अवसर पर मुंबई ग्लोबल के मैनेजिंग डायरैक्टर राज कुमार तिवारी ने कहा के भारतीय सिने जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा भी इस समारोह में हिस्सा लेने पहुंच रही हैं। उल्लेखनीय है कि मुंबई ग्लोबल द्वारा 10 वर्षों से विभिन्न वर्गों के प्रसिद्ध लोगों को सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें मनोरंजन, फैशन, चिकित्सा क्षेत्र, पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ता, खेल जगत, व्यापार जगत, शिक्षा व मीडिया से जुड़ी विभूतियां शामिल हैं। ये वे लोग हैं जिनके जीवन संघर्ष व सफलता से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बताया कि समारोह में डॉ. बी अब्दुल्ला चेयरमैन बी अब्दुल्ला ग्रुप विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुंबई ग्लोबल का मुख्य लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत व सशक्त आत्मनिर्भर महिलाएं है। संस्था में बंटी गुप्ता, अमित शर्मा, रईस खान व प्रसिद्ध ज्योतिषी आचार्य महेश योगी शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News