Mandi: तैयार हो जाओ जवानो! आ गया बुलावा, अग्निवीर भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, तुरंत करें डाऊनलोड

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 07:11 PM (IST)

मंडी (ब्यूरो): भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2025-26 की भर्ती रैली के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशान्त ने जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वैबसाइट joinindianarmy.nic.in पर लॉग-इन करके डाऊनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल पर भी एडमिट कार्ड की जानकारी सांझा की गई है।

22 मार्च से पंडोह में सजेगा भर्ती का मैदान
कर्नल निशान्त ने बताया कि यह भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक आयोजित की जाएगी। रैली का आयोजन थर्ड इंडिया रिजर्व बटालियन, पंडोह के ट्रेनिंग ग्राऊंड में होगा। इसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के वे उम्मीदवार हिस्सा लेंगे, जिन्होंने वर्ष 2025 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।

जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य
भर्ती निदेशक ने उम्मीदवारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय के अनुसार ही भर्ती स्थल पर पहुंचें, साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती रैली की अधिसूचना में मांगे गए सभी जरूरी मूल दस्तावेज अपने साथ लाना सुनिश्चित करें, ताकि डॉक्यूमैंटेशन के समय उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वे सेना भर्ती कार्यालय, मंडी में संपर्क कर सकते हैं। वहां उनकी समस्या का यथासंभव समाधान किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News