कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने साधा निशाना, बोले-पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में DGP पर भी हो कार्रवाई

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 11:30 PM (IST)

बड़सर (हमीरपुर) (राजीव): कांग्रेस पार्टी के ही दबाव के चलते प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने का निर्णय लिया है। पेपर लीक मामला उजागर होने के बाद से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आज तक क्यों सामने नहीं आ रहे हैं। सरकार को इस मामले में उन पर भी कार्रवाई करनी चाहिए थी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह बात कही। बड़सर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि सरकार ने इस मामले में युवाओं को ठगने का काम किया है, जिसे पार्टी सहन नहीं करेगी और अगर दोषियों को जल्द पकड़ा नहीं जाता है तब तक पार्टी आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा, पूर्व विधायक व एआईसीसी सचिव सुधीर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता वर्मा, बड़सर के विधायक व प्रदेश महासचिव इंद्रदत्त लखनपाल और जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार सहित अन्य नेता मौजूद रहे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News