नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: HRTC बस से 1 किलो 06 ग्राम चरस बरामद...पालमपुर की 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2026 - 02:11 PM (IST)

हिमाचल डेस्क :  हिमाचल प्रदेश में नूरपुर पुलिस ने रविवार को जसूर में बाओड चौक के पास राज्य परिवहन निगम की बस में तलाशी के दौरान एक युवती के पास से 1.006 किलोग्राम चरस जब्त की। नूरपुर की पुलिस अधीक्षक (एसपी) इल्मा अफरोज ने यूनीवार्ता को बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर सीआईए टीम गनोह, जसूर और नूरपुर इलाकों में अपराध रोकने के लिए गश्त और नशीले पदार्थों की जांच कर रही थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि पालमपुर की एक महिला हिमाचल राज्य परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस (रजिस्ट्रेशन नंबर एचपी 38 सी 9974) में भारी मात्रा में चरस लेकर यात्रा कर रही है।

एसपी अफरोज ने बताया कि पुलिस ने चेकपॉइंट पर बस को रोका और संदिग्ध महिला का सामान तलाशा। संदिग्ध महिला की पहचान गुनगुन (19) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को उसके थैले से 1.006 किलोग्राम चरस मिली। मौके पर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नशीला पदार्थ जब्त कर लिया गया और न्यायिक जांच के लिए नमूने सील कर दिए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ नूरपुर थाना में नशीली दवा एवं मादक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।

एसपी ने कहा कि नशीले पदार्थ के स्रोत का पता लगाने और इसे लेने वाले लोगों की पहचान करने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारी ड्रग तस्करी नेटवर्क के सभी संपर्क का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रहे है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News