40 लाख के चूरा-पोस्त सहित पकड़ा आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, अब पुलिस कर्मियों के होंगे टैस्ट

punjabkesari.in Thursday, Apr 15, 2021 - 12:22 AM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): 40 लाख रुपए कीमत के चूरा-पोस्त के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पांवटा साहिब पुलिस थाने में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव आए आरोपी को अब नाहन शिफ्ट किया गया है। आरोपी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब इस मामले की जांच कर रहे पुलिस कर्मियों के भी कोरोना टैस्ट होंगे। इस बात की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस ने 10 अप्रैल को धौलाकुआं के पास नाके के दौरान एक ट्रक से 844 किलोग्राम चूरा-पोस्त की खेप बरामद की थी। इसमें हरियाणा के 2 लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया था, जहां से दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया था, जिस कारण दोनों आरोपियों को पांवटा साहिब के पुलिस थाने के लॉकअप में रखा गया था। दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले गए, जहां पर दोनों का कोरोना टैस्ट किया गया जिसमें एक आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद पांवटा साहिब व माजरा पुलिस थाना में हड़कंप मच गया है। पॉजिटिव आए आरोपी को 108 एम्बुलैंस की सहायता से नाहन ले गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News