चरस की खेप के साथ गिरफ्तार आरोपी अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेजे

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2019 - 03:24 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): गत शुक्रवार को मंडी जिला के सुंदरनगर में 3 किलो 934 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को सुंदरनगर न्यायालय के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर-1 हकीकत धंदा के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिनों के अतिरिक्त पुलिस हिरासत पर भेज दिया है। पुष्टि करते हुए डी.एस.पी. विजीलैंस मंडी एवं ए.एस.पी. कुलभूषण वर्मा ने कहा कि मामले में इतनी बड़ी मात्रा में नशे की खेप को खरीदने व बेचने को लेकर गहन पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि जांंच में दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी चरस का अवैध धंधा करने के मामले दर्ज पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से चरस की खेप के मुख्य आपूर्तिकर्ता का पता और नशे की खेप की आपूर्ति करने के लिए उपयोग किए गए वाहनों की शिनाख्त को लेकर आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले में चरस की आपूर्ति करने व बेचने वालों की शिनाख्त कर हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों को दोबारा 18 जुलाई को न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।

बता दें कि बीते शुक्रवार को विजीलैंस टीम मंडी ने गांव भौर में 2 आरोपियों से 3 किलो 934 ग्राम चरस बरामद करने के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसके उपरांत विजीलैंस टीम द्वारा बीते शनिवार को आरोपियों को सुंदरनगर न्यायालय के समक्ष पेश कर 4 दिनों की पुलिस हिरासत हासिल कर जांच जारी कर दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News