जंगेशू सड़क मार्ग पर 2 पिकअप जीप हादसे का शिकार, 5 लोग घायल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 02, 2023 - 09:21 PM (IST)

सोलन (ब्यूरो): चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अवरुद्ध होने से छोटे वाहनों को वाया जंगेशू डायवर्ट किया गया है। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही जहां जाम की स्थिति पैदा हो गई है वहीं दुर्घटना के मामले भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। इस सड़क मार्ग पर बुधवार को 2 पिकअप जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से 5 लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार एक पिकअप धर्मपुर से परवाणू की ओर जा रही थी। जंगेशू के पास सड़क मलबा गिरने से काफी संकरी थी। जैसे ही चालक ने पिकअप को आगे निकालने का प्रयास किया तो नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण पिकअप करीब 120 मीटर खाई में जा गिरी। इसमें चालक समेत 2 लोग सवार थे जो इस दुर्घटना में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू में भर्ती किया है।  

दूसरा हादसा इसी रोड पर सफरमैना के पास हुआ है। शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही पिकअप सड़क धंसने के कारण अचानक नीचे गिर गई। इस हादसे में पिकअप में सवार 4 में से 3 लोग घायल हो गए। घायलों को ईएसआई अस्पताल परवाणू में भर्ती किया गया है। इसी तरह इसी मार्ग पर एक पिकअप सड़क के बाहर क्रैश बैरियर में जा अटकी और उसका एक हिस्सा हवा में लटक गया। इस हादसे में जानमाल का कोई नुक्सान नहीं हुआ है। यदि क्रैश बैरियर नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News