मनाली के सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग करते समय हादसा, पर्यटक महिला सहित 2 घायल

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2020 - 08:05 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): पर्यटन नगरी मनाली के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल सोलंगनाला में वीरवार को एक पैराग्लाइडर पैराग्लाइडिंग करते समय हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में पायलट और पर्यटक दोनों घायल हो गए, जिन्हें मनाली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा वीरवार दोपहर बाद 3 बजे के करीब पेश आया है।

बताया रहा है पैराग्लाइडिंग करने के बाद जब पैराग्लाइडर लैंड हो रहा था तो उस समय हवा का रुख बदलने से पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ गया और पैराग्लाइडर एकदम सेजमीन पर आ गिरा। इस हादसे में पायलट और पर्यटक महिला दोनों घायल हो गए, जिनका मनाली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल पायलट की पहचान मनाली निवासी के रूप में हुई है जबकि पर्यटक महिला सवीता केरल की रहने वाली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News