Solan: बद्दी की निजी कंपनी में AC कम्प्रैसर में विस्फोट, 20 वर्षीय युवक की गई जान

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 05:58 PM (IST)

बद्दी (ठाकुर): हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत जुड्डीकलां स्थित एक निजी कंपनी में दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां नए एसी यूनिट स्थापित करने के दौरान एसी का कंप्रैसर अचानक फट गया, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार कंपनी में नए एसी यूनिट लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक कंप्रैसर में धमाका हो गया। इस हादसे में ऋषभ (20) पुत्र बलदीप निवासी धर्मपुर, सरकाघाट व जिला मंडी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, इस दुर्घटना में मान सिंह पुत्र रति राम निवासी जोबरी व तहसील सोलन घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बद्दी की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के कारणों का सटीक पता लगाने के लिए फोरैंसिक साइंस लैब की टीम को भी बुलाया गया है, जो मौके का वैज्ञानिक निरीक्षण कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News