AAP ने जारी की 20 स्टार प्रचारकों की सूची, चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल सहित ये नेता आएंगे हिमाचल
punjabkesari.in Saturday, Oct 22, 2022 - 11:58 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा और कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ने भी अपने 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रचार करने हिमाचल आएंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, संदीप पाठक, राघव चड्ढा, सतेंद्र जैन, सरदार हरजोत सिंह भैंस, दुर्गेश पाठक, अजय दत्त, सुरजीत सिंह ठाकुर, सरदार हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, लालचंद, ब्रह्म शंकर शर्मा, आईडी भंडारी, रमा गुलेरिया, कर्नल नरेंद्र पठानिया तथा कैप्टन प्रशांत शामिल हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here