नूरपूर में सैंकड़ों लोगों ने ज्वाइन की AAP, प्रदेश सह प्रभारी अजय दत्त ने भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 10:20 PM (IST)

नूरपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। अरविंद केजरीवाल मॉडल और नीतियों को देखते हुए लोग लगातार पार्टी का दामन थाम रहे हैं। वीरवार को को जसूर में सैंकड़ों युवाओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा। गंगथ गांव से करीब 50 लोगों के साथ ब्लाॅक समिति सदस्य गुड्डू, कांग्रेस बूथ अध्यक्ष सुनीता, विनोद तथा भाजपा से रपड़ पंचायत के पूर्व प्रधान सुमित आप में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी में आस्था दिखाते गंगथ, पुरानी गंगथ, पृथ्वीपुर, वासा, चरोड़, खडोल, उरना, चिरी, मंगवाली, टाडापुर, गफताली और डागला गावों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए। हंस राज, भानु शर्मा, अमित कुमार, राहुल ठाकुर, सोनू शर्मा, बंटू खान, रवि चौधरी, सलोचना, बीना, बिमला एवं नेक सिंह, विवेक चौधरी ने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। 

आम आदमी पार्टी से डरी भाजपा सरकार 
इस मौके पर हिमाचल प्रदेश सह प्रभारी अजय दत्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी से इस कदर डरी हुई है कि आने वाले 31 मई को पीएम मोदी का दौरा कांगड़ा में करवाने जा रही है लेकिन अब देश की जनता भाजपा सरकार से दुखी हो चुकी है, जिसके फलस्वरूप हजारों लोग भाजपा-कांग्रेस को छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मोदी के कांगड़ा दौरे से पहले लोगों का आम आदमी पार्टी पार्टी से जुड़ना शुभ संकेत दे रहा है। अजय दत्त ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों से प्रदेश में आप पार्टी से जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। जो दर्शाता है कि प्रदेश में किस कदर आम आदमी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश की जनता आप को पहला विकल्प मान चुकी है। प्रदेश का हर वर्ग यह जान चुका है कि अब कांग्रेस और भाजपा की सियासत डगमगा चुकी है और उनके हितों की रक्षा केवल मात्र आम आदमी पार्टी ही कर सकती है। 

भाजपा-कांग्रेस ने सिर्फ प्रचार-प्रसार के लिए इस्तेमाल किए युवा
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने युवाओं को पार्टी में सिर्फ प्रचार-प्रसार के लिए ही इस्तेमाल किया है और झूठे वायदे करके उन्हें चुनाव के समय में प्रलोभन देते हैं लेकिन सत्ता में आने पर इन्हीं युवाओं को नेताओं से मिलने के लिए तरसना पड़ता है। प्रदेश के युवाओं का मोह इन दोनों राजनीतिक दलों से भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद जनहित में हुए फैसलों को देखते हुए अब यही युवा केजरीवाल व उनकी कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का रुख लगातार करते जा रहे हैं। इसका लाभ जहां पार्टी को मिलने वाला है वहीं इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर पूरे हिमाचल में विकास की नई इबादत लिखने को यही युवा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सियासत की जमीन खिसकने वाली है जबकि कांग्रेस तो पूरे देश से खत्म हो गई है, उसके पास न तो नेता हैं और न ही कार्यकर्ता।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News