नशे की हालत में पहाड़ी से गिरा व्यक्ति, मौत

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2020 - 08:27 PM (IST)

आनी (ब्यूरो): आनी में पहाड़ी से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार मुहान में धूप सिंह पुत्र लौंगू राम निवासी गांव ठारवी आनी जिला कुल्लू का शव करीब 200 मीटर गहरी खाई में पड़ा हुआ मिला। शव पर गिरने से नीले निशान व अन्य शरीर पर रगड़ के निशान पाए गए हैं। पुलिस छानबीन में पता चला कि धूप सिंह रविवार को शाम करीब 7 बजे शराब के नशे में अकेला ही अपने घर ठारवी की तरफ पगडंडी रास्ते में पैदल जाता हुआ लोगों द्वारा देखा गया था। पगडंडी रास्ते में यह अचानक नशे की हालत में पहाड़ी से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय पंचायत प्रधान को भी घटना की सूचना दी है। धूप सिंह की मौत पर किसी ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। एसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News