दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, 5 की मौत
punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2023 - 06:39 PM (IST)

आनी: जहां पूरे प्रदेश में भारी बरसात से नुक्सान हुआ है, वहीं दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। सड़कों में धुंध व बरसात के चलते वाहन चलाना भी खतरनाक हो गया है। सोमवार को निरमंड से अपने गांव केदस लौट रहे लोगों की कार (नं. एच.पी.35 4332) अचानक धुंध होने पर ओडिधार के पास गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर 4 लोगों के मरने की सूचना थी, जबकि एक घायल कुलदीप की अस्पताल जाते हुए मौत हो गई। मरने वालों में हरदयाल गांव केदस तहसील निरमंड जिला कुल्लू, रंजना नेगी पत्नी गणेश नेगी गांव नोगली तहसील रामपुर, वर्षा देवी गांव केदस निरमंड, जगत राम सहित, कुलदीप गांव केदस निरमंड शामिल हैं। इस तरह कार में सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एस.डी.एम. निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि मरने वाले लोगों के परिवारों को सरकार की ओर से सभी को 25-25 हजार रुपए की सहायता राशि दे दी गई है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।