Una: लोअर भंजाल में जहर निगलने से युवक की मौत

punjabkesari.in Thursday, Feb 06, 2025 - 09:26 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): थाना अम्ब के तहत लोअर भंजाल में जहर निगलने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान परमिंदर कुमार (29) पुत्र हरजीत सिंह निवासी भंजाल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक अविवाहित था और परेशान रहता था। वीरवार को उसने परेशानी की हालत में कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे अम्ब अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News