शर्मनाक: हिमाचल में पंजाब की महिला से दुष्कर्म

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 11:40 AM (IST)

ऊना: ऊना जिला के तहत टाहलीवाल में पंजाब की एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी ऊना के सीमावर्ती पंजाब का रहने वाला है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार महिला (42) पंजाब के एक गांव की रहने वाली है।

पुलिस ने बताया कि नंगल का ही एक व्यक्ति देर रात उसके घर आया और कहा कि आपका बेटा शराब पीकर सड़क किनारे हिमाचल के टाहलीवाल के समीप गिरा हुआ है। वह अपने बेटे को लाने के लिए उसके साथ चली गई। रास्ते में टाहलीवाल के समीप उस व्यक्ति ने झाड़ियों के किनारे उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला धारा 376, 506 आईपीसी के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News