जंगली बिल्ले से भिड़ गई सुंदरनगर की ''शेरनी'', खुद भी बुरी तरह हुई घायल

punjabkesari.in Sunday, Jul 22, 2018 - 03:16 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश)- खेत में काम कर रही एक महिला पर जंगली बिल्ले ने हमला बोल दिया। खून में लथपथ महिला ने दराटी से पलटवार किया, जिससे जंगली बिल्ले की आंख बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं महिला ने बिल्ले को मार गिराया। घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। महिला को सिर, बाजू और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं महिला के पति ने प्रशासन से मांग की है कि दिनों दिन बढ़ रही तेंदुए और जंगली बिल्लों की दहशत से निजात दिलाई जाए। ये मामला ग्राम पंचायत जुगाहण के जरल गांव का है। 

PunjabKesari

इलाके में तेंदुए का भी खौफ
तेंदुए और जंगली बिल्लों की दहशत से इलाके के लोग घरों में दुबकने को विवश है। लोग खेतों में तेजधार हथियार लेकर अपनी जान बचाने को लेकर घूम रहे हैं। मौके पर पुलिस ने भी पीड़ित महिला के बयान कलमबंद कर लिए हैं और आगामी कार्रवाई तेज कर दी है। लोगों का कहना है कि आदमखोर तेंदुए की पूरे इलाके में दहशत है। बीते शनिवार को ही तेंदुए ने खेतों में काम कर रही दो महिलाओं पर हमला बोला जिससे दोनों महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई हैं।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News