साइकिल के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Jan 30, 2020 - 11:33 AM (IST)

 

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के एक गौदाम में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। जिससे छत 40 फीट उपर तक उड़ गई। मामला सुबह पांच बजे कांगड़ा शहर के कॉलेज रोड में मेहरा साइकिल वर्कर्स के गोदाम का है जहां आग लगी। जिससे आसपास के भवनों के शीशे टूट गए। साइकिल गोदाम के मालिक ने बारूद से धमाका करने की आशंका व्यक्त की है। गोदाम में लाखों की साइकिलें भी जल कर तबाह हो गई हैं, साथ में चाय की दुकान में रखा सामान भी जल गया। कांगड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने का कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने की सूचना मिलेन पर तहसीलदार विजय कुमार मौके पर पहुंचे और गोदाम के मालिक को फौरी राहत प्रदान की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News