Kangra:महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु ने माता बज्रेश्वरी मंदिर में चढ़ाया 100 ग्राम सोने का हार

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 06:23 PM (IST)

कांगड़ा (अविनाश): विश्व प्रसिद्ध माता बज्रेश्वरी मंदिर में देशभर से श्रद्धालुओं की आस्था लगातार उमड़ रही है। बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे से आए एक श्रद्धालु परिवार ने माता बज्रेश्वरी के चरणों में 100 ग्राम सोने का हार अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे निवासी विनोद एन शर्मा अपने परिवार सहित माता बज्रेश्वरी के दरबार में पहुंचे थे।

उन्होंने माता की शैय्या के लिए 100 ग्राम सोने से निर्मित हार भेंट स्वरूप अर्पित किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु परिवार की माता बज्रेश्वरी के प्रति गहरी आस्था और विश्वास है तथा वे विशेष रूप से माता का आशीर्वाद लेने कांगड़ा पहुंचे थे। इस अवसर पर विनोद एन शर्मा के साथ उनके परिवार के सदस्य उषा शर्मा, हेमंत, तरुण और मनोज भी मौजूद रहे। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर की उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर हार माता को समर्पित किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News