Kangra: मेयर नीनू शर्मा थोड़ी देर में पेश करेंगी नगर निगम धर्मशाला का 9वां वार्षिक बजट, आय पर रहेगा फोकस

punjabkesari.in Tuesday, Mar 11, 2025 - 12:04 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): नगर निगम धर्मशाला की ओर से थोड़ी देर में 9वां वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र के लिए मेयर सहित सभी पार्षद नगर निगम के कार्यालय में पहुंच चुके हैं। बजट पेश करने से पहले धर्मशाला नगर निगम की मेयर नीनू शर्मा सभी पार्षदों से बातचीत कर रही हैं। वहीं बजट को लेकर निगम की ओर से तैयारियां पूरी हो गई हैं।

नगर परिषद धर्मशाला से वर्ष 2015 में अस्तित्व में आए नगर निगम धर्मशाला के इतिहास में अब तक सवार्धिक भारी-भरकम बजट वित्त वर्ष 2023-24 में दर्ज किया गया है। इस दौरान पूर्व मेयर ओंकार सिंह नैहरिया ने नगर निगम इतिहास का सर्वाधिक 204.77 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था। वहीं सबसे कम बजट की बात की जाए तो वर्ष 2019-20 में 77.65 करोड़ का सबसे कम बजट पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी ने पेश किया था।

वहीं निगम की ओर से बताया गया है कि इस बार का बजट प्रोजैक्ट बेस्ड बजट है। बताया जा रहा है कि बजट बैठक में निगम की आय बढ़ाने पर फोकस रखने के साथ विकास कार्यों, बेसहारा पशुओ से निजात, मर्ज एरिया में सुविधाओं और टैक्स लगाने को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही हर वॉर्ड में चुनौतियों और समस्याओं को लेकर भी चर्चा बजट बैठक में सम्मिलित रहेगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News