तपोवन में पुलिस के 743 जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 01:21 PM (IST)

धर्मशाला : तपोवन में 10 से 15 दिसम्बर को होने वाली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 743 पुलिस कर्मी सदन से लेकर धर्मशाला शहर की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके साथ ही पुलिस के 10 गैजेटड ऑफिसर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। शनिवार को पुलिस मैदान धर्मशाला में पहुंचे वनगढ़, जंगलबैरी व सकोह के जवानों व अधिकारियों को एस.पी. कांगड़ा संतोष पटियाल ने उनकी ड्यूटियां समझाईं। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को हिदायत दी कि ड्यूटी में कोई कोताही न बरतें।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News