7 दिनों तक चलने वाला ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू

punjabkesari.in Friday, Oct 19, 2018 - 03:38 PM (IST)

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में सप्ताहभर चलने वाला ऐतिहासिक दशहरा उत्सव व्यापक सुरक्षा इंतजाम के बीच शुक्रवार को शुरू हुआ। जिले के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय रूप से मशहूर यह उत्सव बड़ा अनोखा है क्योंकि यह तब शुरू होता है जब देश के बाकी हिस्से में दशहरा उत्सव का समापन होता है। दूसरा अन्य स्थानों के विपरीत यहां रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले नहीं जलाए जाते हैं। अधिकारी ने बताया कि इस पर्वतीय राज्य के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शाम सात बजे लाल चन्द प्रार्थी कला केंद्र में अंतरराष्ट्रीय लोकनृत्य उत्सव कुल्लू दशहरे का औपचारिक रुप से उद्घाटन करेंगे। 

पुलिस ने बताया कि इस महा उत्सव के लिए व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है। मैदान में कई सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के साथ ही ड्रोन कैमरों की भी मदद ली गई है। कुल्लू के उपायुक्त और अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष युनूस ने बृहस्पतिवार को एक बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ इस उत्सव के इंतजामों की समीक्षा की। सात दिवसीय उत्सव के तहत करीब 300 देवी-देवताएं भगवान राम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करने के लिए ऐतिहासिक ढालपुर मैदान पहुंची। जिले के सुदूर क्षेत्रों से देवी-देवताएं पालकियों में यहां पहुंच भी चुकी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News