हमीरपुर में साढ़े 6 साल की बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तीन दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 01:52 PM (IST)
Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक साढ़े 6 साल की बच्ची के रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची पिछले तीन दिनों से लापता है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं, बच्ची के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है।
अचानक लापता हुई नायरा
परिजनों के अनुसार, मासूम नायरा बुधवार सुबह करीब 8:00 बजे अपने घर के आंगन के पास खेल रही थी। कुछ ही देर बाद जब परिजनों ने उसे वहां नहीं देखा, तो उनकी चिंता बढ़ गई। आसपास के घरों और खेतों में तलाश करने के बाद जब नायरा का कोई सुराग नहीं मिला, तो तुरंत बड़सर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले दिन से बच्ची की तलाश में लगी हुई है, लेकिन अभी तक बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय ग्रामीण संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
मां का रो-रोकर बुरा हाल
वहीं, बच्ची के लापता होने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। मां मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है और वह अपनी बेटी की सलामती के लिए प्रार्थना कर रही हैं। परिजनों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बच्ची को ढूंढने की अपील की है।

