संसारपुर टैरस में 6 अवैध कब्जे उखाड़े, लोगों ने सदस्य सचिव व पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

punjabkesari.in Sunday, May 28, 2023 - 12:28 AM (IST)

संसारपुर टैरस (अरविंद): औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 अवैध कब्जे व खोखों को जेसीबी से हटा दिया गया। शनिवार दोपहर संसारपुर टैरस में औद्योगिक विभाग के सदस्य सचिव मनीत कुमार ने संसारपुर टैरस चौकी इंचार्ज संजीव कुमार व टीम की मौजूदगी में 6 अवैध कब्जाधारियों के कब्जे हटाए। इस दौरान लगभग 2 घंटे स्थानीय लोगों, पुलिस कर्मचारियों व औद्योगिक विभाग के कर्मचारियों के बीच काफी गहमागहमी रही। औद्योगिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 17 मई को 9 अवैध कब्जाधारियों को विभाग द्वारा नोटिस जारी कर 3 दिन का समय दिया था।
PunjabKesari

इस दौरान स्थानीय लोगों व प्रशासन के बीच गहमागहमी भी हुई और सदस्य सचिव व पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगे। वहीं जिनके अवैध कब्जे हटाए गए हैं, उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में उनका सामान भी अंदर ही तोड़ दिया। वहीं इस बारे में जीएम धर्मशाला राजेश ने बताया कि अवैध कब्जाधारियों को विभाग द्वारा समय-समय पर नोटिस दिया जाता है। संसारपुर टैरस में हुई कार्रवाई को देखकर ही बयान दे सकता हूं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News