हिमाचल में कोरोना ने ली 54 लोगों की जान, 3479 नए संक्रमित मरीज

punjabkesari.in Wednesday, May 05, 2021 - 12:55 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में कोरोना से मौतों व संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को कोरोना ने 54 लोगों की जान ली है और 3479 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कोरोना से कांगड़ा में धर्मशाला के साथ लगते गांव के 55 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला की 54 वर्षीय महिला, डिपो बाजार धर्मशाला की 71 वर्षीय महिला, नंगल गांव के 53 वर्षीय व्यक्ति, धीरा की 43 वर्षीय महिला, लोअर सकोह धर्मशाला के 50 वर्षीय व्यक्ति, सिहुंड नगरोटा बगवां के 63 वर्षीय व्यक्ति व सिद्धपुर बिंद्रावन की 46 वर्षीय महिला, भरमात बनूरी की 57 वर्षीय महिला, धनोटे गांव की 75 वर्षीय महिला, पाहड़ा पालमपुर के 81 वर्षीय व्यक्ति, बरगाला मतलाहड़ ज्वाली के 56 वर्षीय व्यक्ति, सुकनाड़ा की 70 वर्षीय महिला, पखर ज्वालामुखी की 65 वर्षीय महिला व बिंद्रावन के 82 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

सोलन में साई बद्दी के 50 वर्षीय व्यक्ति, अर्की की 80 वर्षीय महिला, पट्टा बरौरी (सोलन) की 64 वर्षीय महिला, कुमारहट्टी की 92 वर्षीय महिला, ओच्छघाट के 61 वर्षीय व्यक्ति, रामशहर की 55 वर्षीय महिला, बद्दी दौलतचौक के पास से 38 वर्षीय महिला व नालागढ़ के 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। चम्बा में 3 लोगों की मौत हुई है। इनमें ठाकरी मट्टी पंचायत के बीयूला गांव के 45 वर्षीय व्यक्ति सुरंगानी गांव के 61 वर्षीय व्यक्ति व जिला कांगड़ा के नूरपुर गांव की 70 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

हमीरपुर में 67 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय व्यक्ति, 49 वर्षीय महिला व 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। मंडी में दतयाल से 62 वर्षीय व्यक्ति व पधर के 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुइ है। कुल्लू में जरड़ भूठी में 63 वर्षीय महिला, 15 मील पतली कूहल से 64 वर्षीय महिला की मौत हुई है। बिलासपुर में कुलाड़ी मेहरी काथला की 32 वर्षीय महिला व बिलासपुर शहर के 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। ऊना में बढेड़ा की 70 वर्षीय व्यक्ति, गगरेट के 47 वर्षीय व्यक्ति, बाथू टिप्परी 70 वर्षीय व्यक्ति व बाथू दी टिक्करी के 55 वर्षीय महिला की मौत हुई है।

शिमला में टूटीकंडी शिमला के 50 वर्षीय व्यक्ति, शिमला की 23 वर्षीय महिला,  लाफूघाटी ठियोग के 30 वर्षीय व्यक्ति, रामपुर की 54 वर्षीय महिला, गुरुद्वारा साहिब शिमला से 56 वर्षीय व्यक्ति, टूटीकंडी शिमला से 61 वर्षीय महिला व शिमला की 95 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सिरमौर में 78 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय व्यक्ति, 92 वर्षीय व्यक्ति, भोलियां शंभूवाला की 62 वर्षीय महिला, छिदवाड़ी के 72 वर्षीय व्यक्ति व पक्का टैंक नाहन के 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हुई है।

बुधवार को प्रदेश में आए 3479 संक्रमितों में बिलासपुर के 227, चम्बा के 120, हमीरपुर के 147, कांगड़ा के 877, किन्नौर के 33, कुल्लू के 79, लाहौल-स्पीति के 26, मंडी के 413, शिमला के 323, सिरमौर के 301, सोलन के 669 और ऊना के 264 मरीज शामिल हैं। इसके अलवा प्रदेश में एक दिन के अंदर 1992 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 1668 पहुंच गया है, वहीं अब तक 1,11,234 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वर्तमान में 23,861 मरीजों का उपचार चल रहा है, वहीं 85,671 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News