शिव मंदिर बैजनाथ में 5 पुजारियों ने 9 घंटों में तैयार किया घृतमंडल
punjabkesari.in Sunday, Jan 14, 2024 - 09:37 PM (IST)
पपरोला (ब्यूरो): ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में मकर संक्रांति पर घृतमंडल पर्व धूमधाम से शुरू हो गया। यह घृतमंडल 21 जनवरी सुबह 4 बजे तक बना रहेगा। इस बार करीब 3 क्विंटल देसी घी व सूखे मेवों से इसे तैयार किया गया है। रविवार को पूजा के बाद पुजारियों ने घृत को बनाने का काम शुरू किया और लगभग 9 घंटों में इसका निर्माण कार्य पूरा किया गया। गौरतलब है कि 11 जनवरी से शिव मंदिर बैजनाथ में घृत बनाने का काम शुरू हुआ था। अब 21 जनवरी को सुबह 4 बजे पावन पिंडी से घृत को उतारा जाएगा, जिसके बाद इसे प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा। एसडीएम बैजनाथ देवी चंद ठाकुर ने बताया कि इसके अलावा मुकुटनाथ संसाल, पल्लीकेश्वर महादेव, महाकाल मंदिर व पूठे चरण बैजनाथ में भी घृतमंडल बनाए गए हैं।
इन पुजारियों ने बनाया घृत
बैजनाथ शिव मंदिर में पुजारी धर्मेंद्र शर्मा, शांति स्वरूप, संजीव शर्मा, सुरेंद्र आचार्य व उमाशंकर आदि ने घृत को तैयार किया। इसके अलावा मनोज सुग्गा, व्योमेश नंदा व संदीप आदि ने बाहरी कामकाजों में सहायता की। श्रद्धालु 20 जनवरी तक पावन पिंडी पर बने घृतमंडल के दर्शन कर सकेंगे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

