कर्फ्यू के बीच घूमने निकले थे 5 दोस्त, एक का वाटरफाल से बरामद हुआ शव

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2020 - 10:18 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के तहत भागसूनाग वाटरफाल के पास ढांक से गिरकर 1 स्थानीय युवक की मौत हो गई। बुधवार सुबह युवक का शव भागसूनाग के वाटरफाल से बरामद किया गया है। मृतक की पहचान रिंकु राम (29) निवासी भागसूनाग के रूप में हुई है। कर्फ्यू के दौरान मौज-मस्ती करने के लिए घर से बाहर जाने को लेकर पुलिस ने मृतक के 4 दोस्तों के खिलाफ कर्फ्यू उल्लंघना का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार रिंकु राम भागसूनाग मंदिर मार्ग पर दुकान करता था। लॉकडाऊन के चलते उसकी दुकान बंद थी। इसी के चलते रिंकु राम व उसके 4 दोस्तों ने पहाड़ी की ओर घूमने जाने का प्लान बनाया था। मंगलवार सुबह कर्फ्यू में ढील के दौरान उन्होंने बाजार से घूमने के लिए जरूरी सामान खरीदा। ढील का समय खत्म होने के बाद पांचों दोस्त वाटरफाल होते हुए त्रियुंड के लिए रवाना हो गए।

हालांकि वहां से घूमने के बाद 3 दोस्त वापस आग गए थे और रिंकू व एक अन्य युवक पीछे रह गए थे। बुधवार सुबह रिंकु का शव वाटरफाल से बरामद किया गया है। पुलिस ने 4 दोस्तों के खिलाफ कर्फ्यू उल्लंघना का मामला दर्ज किया है। उधर, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि युवकों के खिलाफ कर्फ्यू उल्लंघना का मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News