शिमला में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रही 4 साल की बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला; मौत

punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 02:42 PM (IST)

Shimla Road Accident : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां सड़क पार कर रही एक मासूम बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, हादसा कोटखाई के बाघी में हुआ। बताया जा रहा है कि नेपाली मूल की यह मासूम बच्ची अपनी मां के साथ गुम्मा से बड़ेच स्थित अपने गांव की ओर जा रही थी। कोटखाई के बाघी के पास पहुंचने पर बच्ची अपनी मां के पीछे चल रही थी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, जैसे ही एक एचआरटीसी बस वहां से गुजरी, बच्ची ने अचानक सड़क पार करने की कोशिश की। इसी दौरान शिमला की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे कुचल दिया दी। हादसा इतना भयानक था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बच्ची के मामा गोपाल ने बताया कि उनकी भांजी मात्र 4 वर्ष की थी। पूरा परिवार नेपाल का रहने वाला है। वहीं, हादसे के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News