निरमण्ड में 4 लोग कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 11:02 AM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो) : कुल्लू जिला के निरमंड में आज चार व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सेना में कार्यरत 31 वर्षीय व्यक्ति गत 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश से आया था और मिलिट्री कैंप में क्वारंटाइन था। दूसरा मामला भी 37 वर्षीय व्यक्ति यह भी सेना में कार्यरत हैं और सैन्य कैंप में क्वारंटाइन पर था। वहीं दो महिलाएं भी संक्रमित पाई गई हैं जिनकी आयु 18 व 43 वर्ष है और दोनों महिलाएं पहले से ही पॉजिटिव व्यक्तियों के प्राइमरी संपर्क के कारण संक्रमित हुई हैं। दोनों महिलाएं होम आइसोलेशन में थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jinesh Kumar

Recommended News

Related News