हैरोइन व शराब सहित 4 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jan 22, 2017 - 02:08 AM (IST)

कांगड़ा: पुलिस थाना कांगड़ा व नगरोटा बगवां के तहत पुलिस ने 4 लोगों को हैरोइन व शराब सहित गिरफ्तार किया है। पहले मामले में हटवास में मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों से 2.37 ग्राम हैरोइन बरामद की है। युवकों की पहचान रजत कटोच और शुभम शर्मा हटवास के रूप में की गई है। पुलिस थाना प्रभारी एन.डी. थिंड ने बताया कि पुलिस टीम ने हटवास में जब वाहनों की जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार उक्त दोनों युवकों को रोका तो रजत कुमार मोटरसाइकिल छोड़कर घर की तरफ  भागने लगा जिस पर पुलिस ने उसे दबोचा लिया। जब  उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से 2.37 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मोटरसाइकिल और हैरोइन को कब्जे में लेकर दोनों युवकों के खिलाफ  मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। डी.एस.पी. कांगड़ा सुरिंद्र शर्मा ने कहा कि दोनों युवकों को रविवार को माननीय न्यायाधीश कांगड़ा के समक्ष पेश किया जाएगा।     

5 पेटी अवैध शराब बरामद
दूसरे मामले में कांगड़ा पुलिस ने तेहड़ में सुलतान सिंह निवासी ढुगियारी से 9000 मिलीलीटर (एक पेटी) अवैध शराब पकड़ी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं लक्की निवासी सहौड़ा से कार (नं. एच.पी. 68-6096) में अवैध रूप से ले जाई जा रही 36000 मिलीलीटर (4 पेटी) शराब पकड़ी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 39 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. कांगड़ा सुरेन्द्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News