कांगड़ा में कोरोना संक्रमण से 4 की मौत, 144 नए संक्रमित मरीज

punjabkesari.in Saturday, Apr 10, 2021 - 10:45 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जिला में 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं, वहीं कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु भी दर्ज की जा रही है। शनिवार को भी जिला कांगड़ा में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हुई तथा 144 नए मामले भी सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शाहपुर के  झुलाद के 64 वर्षीय व्यक्ति जो कि चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में बुखार और सांस लेने की दिक्कत के चलते उपचाराधीन थे। यह मरीज 25 मार्च को शाहपुर अस्पताल में कोविड-19 संक्रमित पाए गए थे और हाइप्रटैंशन से भी ग्रसित थे, जिनकी 8 अप्रैल को मौत हो गई। जम्बल डाडासीबा की 58 वर्षीय महिला, जिन्हें 28 मार्च को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था। महिला को हाइप्रटैंशन की भी समस्या थी, जिनकी शनिवार को मौत हो गई। ठारु नगरोटा बगवां के 59 वर्षीय व्यक्ति, जिन्हें 16 मार्च को टांडा मेडिकल काॅलेज में भर्ती करवाया गया था और उनमें कोई कोमर्बिडिटी नहीं थी, जिनकी शुक्रवार को मौत हो गई। नगरोटा बगवां तहसील के कोठी के 71 वर्षीय व्यक्ति, जिन्हें 8 अप्रैल को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था। वह डा‌‌इबिटीज व अन्य बीमारियों से ग्रसित थे, जिनकी शुक्रवार रात मौत हो गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शनिवार को नगरोटा बगवां की 25-25 वर्षीय युवतियां व 27 वर्षीय युवक और 46 व 41-41, वर्षीय व्यक्ति, 56 व 57 वर्षीय महिला, दरकाटी के 27 वर्षीय युवक, गोंट कंडबाड़ी के 43 वर्षीय व्यक्ति, ढन 'वाली के 74 वर्षीय व्यक्ति, ठाकुरद्वारा का 19 वर्षीय युवक, पुन्नर भवारना के 85 वर्षीय व्यक्ति, मकड़ाहन के 35 वर्षीय व्यक्ति, खोला 'वालाजी के 43 वर्षीय व्यक्ति, निफ्ट छेब के 20-20 के 4, 21-21 के 3 और 22 वर्षीय युवक व 11 वर्षीय लड़का, सलिहार की 45 वर्षीय महिला, गढ़जमूला के 42 वर्षीय व्यक्ति, नैण कमलेहड़ का 20 वर्षीय युवक, गारण गुरियाल की 48 च 45 वर्षीय महिला, राह पपरोला के 44 वर्षीय व्यक्ति, एमएच पालमपुर से 3 साल का बच्चा, गुरियाल की 70 वर्षीय महिला व 14 वर्षीय लड़की व 62 वर्षीय व्यक्ति, सीएसआईआर आईएचबीटी पालमपुर की 21 वर्षीय युवती, डरोह की 75 वर्षीय महिला, बासा छत्तर 64 वर्षीय महिला, बासा के 36 वर्षीय व्यक्ति, चुगान डरोह की 47 वर्षीय महिला, बोदा भवारना की 8 वर्षीय बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि परौल की 35 वर्षीय महिला, रैहन की 33 वर्षीय महिला, बंदला की 19 वर्षीय युवती, नूरपुर वार्ड नंबर-3 की 39 वर्षीय महिला, रैहन की 24 वर्षीय युवती, टियूकरी ज्वाली के 34 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर-4 नूरपुर के 50 वर्षीय व्यक्ति, थराकुनी बैजनाथ की 30 वर्षीय महिला, उस्तेहड़ बैजनाथ की 52 वर्षीय महिला, शीला धर्मशाला के 29 वर्षीय युवक, शामनगर धर्मशाला की 56 वर्षीय महिला, घणा धर्मशाला की 68 वर्षीय महिला, बटोली धनेटी के 65 वर्षीय व्यक्ति, मैक्लोडगंज के होटल की 24 वर्षीय युवती, गारण गुरियाल की 17 वर्षीय युवती, बमोली छत्तर के 48 वर्षीय व्यक्ति, मैक्लोडगंज के 50 वर्षीय व्यक्ति, 24-25 वर्षीय युवतियां, कामला विसारल हमीरपुर के 72 वर्षीय व्यक्ति, उखली की 80 वर्षीय महिला, बंडी के 53 वर्षीय व्यक्ति, सरी वार्ड से 34 वर्षीय व्यक्ति, खरट बड़ोह के 53 वर्षीय व्यक्ति, जजर अलोह रक्कड़ के 59 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला की 46 वर्षीय महिला, योल की 60 व 34 वर्षीय महिला व 68 वर्षीय व्यक्ति व 9 वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इसके अलावा थेड़ के 54 वर्षीय व्यक्ति, पाइसा देहरा की 80 वर्षीय महिला, सुग्गर बंदला के 43 वर्षीय व्यक्ति, फारना के 43 वर्शीय व्यक्ति, नूरपुर के वार्ड 2 के 62 वर्षीय व्यक्ति, बण भडवार का 27 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर-5 होशियारपुर रोड कांगड़ा के 40 वर्षीय व्यक्ति व 39 वर्षीय महिला, नटेहड़ के 29 वर्षीय व्यक्ति, हलेड़कलां का 20 वर्षीय युवक, दौलतपुर के 47 वर्षीय व्यक्ति व 16 साल की लड़की, जंडपुर बैजनाथ की 26 वर्षीय युवती, आदर्श कालोनी कांगड़ा के 29 वर्षीय युवक, रक्कड़ बैजनाथ की 19 वर्षीय युवती, हारसी की 75 वर्षीय महिला, घाड़ धास के 49 वर्षीय व्यक्ति, पुड़वा धीरा की 29 वर्षीय युवती, सिविल अस्पताल पालमपुर की 22 वर्षीय युवती, वार्ड नंबर-9 घुग्गर पालमपुर की 37 वर्षीय महिला, जिया वार्ड नंबर-4 के 28 वर्षीय युवक, वार्ड नंबर-4 मेन बाजार पालमपुर के 36 वर्षीय व्यक्ति, न्यू पवन नगर बटाला रोड अमृतसर के 52 वर्षीय व्यक्ति, नंदेहढ़ कांगड़ा की 42 वर्षीय महिला, जवाहर नगर की 64 वर्षीय महिला व 34 वर्षीय व्यक्ति, डढंब शाहपुर के 45 वर्षीय व्यक्ति, नरवाणा बाजार के 31 वर्षीय व्यक्ति व 23 वर्षीय युवती, ठानपुरी नगरोटा बगवां की 33 वर्षीय महिला व एक दिन का बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सीएमओ ने बताया कि सैंट्रल यूनिवर्सिटी धर्मशाला का 15 वर्षीय लड़का, 46 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती, पाइसा देहरा की 80 वर्षीय महिला, कोतवाली बाजार धर्मशाला की 25 वर्षीय युवती, चीलगाड़ी धर्मशाला की 74 व 42 वर्षीय महिलाएं, कंड धर्मशाला की 58 वर्षीय महिला व 29 वर्षीय युवक, खजांची मोहल्ला धर्मशाला की 22 वर्षीय युवती व 15 वर्षीय लड़की, करयाड़ा देहरा की 88 वर्षीय महिला, कथोग ज्वालामुखी के 33 वर्षीय व्यक्ति, बोहण वार्ड नंबर-6 ज्वालामुखी के 34 वर्षीय व्यक्ति, बरोहा डुग्गा हमीरपुर के 33 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा की 65 वर्षीय महिला, जोगीपुर कांगड़ा की 40 वर्षीय महिला व 74 वर्षीय व्यक्ति, गीता भवन के समीप कांगड़ा की 31 वर्षीय महिला, अब्दुलापुर के 30 वर्षीय व्यक्ति, 24 व 40 वर्षीय महिलाएं, नागनपटट के 64 वर्षीय व्यक्ति व 48 वर्षीय महिला, मनेड की 71 वर्षीय महिला, चैतडू के 50 वर्षीय व्यक्ति, भेड़ी के 55 वर्षीय व्यक्ति, मनेड़ का 19 वर्षीय युवक, इच्छी के 49 वर्षीय व्यक्ति, धमेटा के 31 वर्षीय व्यक्ति, समलाना के 26 वर्षीय व्यक्ति, भरमाड़ की 52 वर्षीय महिला, रैहन की 38 व 36 वर्षीय महिला व 9 वर्षीय बच्चा, चौगान स्थित निजी होटल के 37 वर्षीय व्यक्ति, नोहरा बैजनाथ के 77 वर्षीय व्यक्ति, चरूण शाहपुर के 70 वर्षीय व्यक्ति, भटेड़ पासू की 21 वर्षीय युवती, घनेटा वार्ड नंबर-6 की 77 वर्षीय महिला व स्वाला नागनपट्ट की 41 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को 94 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिला में अब तक 10,681 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 9355 मरीज स्वस्थ हुए तथा 246 की मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में एक्टिव केस 1078 जिला में हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News