महिला आत्महत्या मामला : मायका पक्ष के आरोप पर पति सहित सास-ससुर व देवर गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 07:08 PM (IST)

जयसिंहपुर (ब्यूरो): पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत एक महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में परिवार के 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार बीजापुर पंचायत के गांव नेतरू की बबिता देवी (38) ने शनिवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला की आवाज सुनाई देने पर उसके पड़ोसी सहायता के लिए आए तथा महिला को अचेत अवस्था में जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, महिला के मायका पक्ष को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने लम्बागांव थाना में महिला के परिजनों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई। मृतका की मां का आरोप था कि उसकी बेटी को उसके सास-ससुर व पति सहित पूरा परिवार प्रताड़ित करता था। 

महिला का पति पहले नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता था लेकिन लाॅकडाऊन के समय से घर पर ही रह रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया शनिवार देर रात को ही मौके पर पहुंच गए थे और स्वयं सारे मामले की छानबीन की। पुलिस ने छानबीन के उपरान्त रविवार को महिला को प्रताड़ित करने व आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतका की सास रक्षा देवी, ससुर भगवान दास, देवर सुमित मिन्हास व पति अजय मिन्हास को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। महिला का अंतिम संस्कार उसके मायके मैला में कर दिया गया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News