पुलिस विभाग में 320 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी

punjabkesari.in Friday, Sep 23, 2022 - 09:51 PM (IST)

शिमला (राक्टा): भारत निर्वाचन आयोग के 1 अगस्त, 2022 के निर्देशों का पालन करते हुए राज्य पुलिस विभाग ने पिछले 3 वर्षों से एक स्थान पर बने हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले करने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में विभाग ने 103 अधिकारियों व 217 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों में 13 इंस्पैक्टर और 90 सब इंस्पैक्टर शामिल हैं जबकि कर्मचारियों में हैड कांस्टेबल, कांस्टेबल और एचएचसी शामिल हैं।

विभाग ने जिला पुलिस अधीक्षकों और बटालियनों के कमांडैंटों को ट्रांसफर किए अधिकारियों को नए स्थान पर कार्यभार संभालने के लिए जल्द रिलीव करने को कहा है। इसके साथ ही विभाग ने स्पष्ट किया है कि तबादले आदेशों के जारी होने के बाद इसमें बदलाव के लिए कोई आग्रह या प्रतिवेदन किसी भी सूरत में स्वीकृत नहीं होगा और आदेशों की सख्ती से अनुपालन करनी होगी।  ये तबादले बटालियनों से किए गए हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News