उद्योग में पिघला हुआ लोहा गिरने से 3 कामगारों की मौत, 3 घायल

punjabkesari.in Saturday, Apr 10, 2021 - 12:18 AM (IST)

नालागढ़ (सतविन्द्र): नालागढ़ उपमंडल के तहत एक सरिया फैक्टरी में अचानक फर्निश से पिघला हुआ लोहा गिरने से 3 कामगारों की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए हैं। वहीं हादसे के बाद पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह हादसा मध्य रात्रि का है। यहां पर सरिया बनाने वाले उद्योग में फर्निश में कामगार स्क्रैप डाल रहे थे कि अचानक फर्निश से पिघला हुआ लोहा वहां पर काम कर रहे कामगार मुख्त्यार सिंह, रंजन, चंद्रेश्वर, शंभू, ओम प्रकाश व बिंदलेश के ऊपर गिया जिससे वे बुरी तरह से जख्मी हो गए।

घायलों को नालागढ़ के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से मुख्तयार सिंह, रंजन व चंद्रेश्वर की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचने पर नालागढ़ निवासी मुख्तयार सिंह व बिहार निवासी रंजन की मौत हो गई। वहीं देर शाम चंद्रेश्वर की भी मौत हो गई। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं तहसीलदार नालागढ़ रिषभ शर्मा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 10-10 हजार तथा घायल लोगों को 5-5 हजार रुपए फौरी राहत के रूप में दिए गए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News