कांगड़ा में कोरोना से 3 की मौत, एसडीएम जयसिंहपुर सहित 35 लोग पॉजिटिव

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2020 - 09:06 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): जिला कांगड़ा में वीरवार को कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एसडीएम जयसिंहपुर सहित कांगड़ा में 35 नए कोरोना संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार पहली मौत सुखड़ नूरपुर के 62 वर्षीय व्यक्ति की हुई। उक्त व्यक्ति 26 सितम्बर को पॉजिटिव आने के बाद डीसीएचसी धर्मशाला में भर्ती करवाया गया था।  तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे 29 सितम्बर को टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया था और आज उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। उक्त व्यक्ति टाइप-2 डायबिटीज से ग्रस्त था। वहीं दूसरी मौत भरमोली पंजाहड़ा नूरपुर के 72 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। उक्त व्यक्ति को नूरपुर से रैफर कर डीसीएचसी धर्मशाला लाया गया था, जहां 27 सितम्बर को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उक्त व्यक्ति टाइप-2 डायबिटीज और हाइपरटैंशन से ग्रस्त था। इसके अलावा चम्बा मेडिकल कॉलेज से रैफर कश्मीरी मोहल्ला चम्बा के 74 वर्षीय व्यक्ति को टांडा मेडिकल कॉलेज में मृत अवस्था में लाया गया था।

22 नए मामले, 109 लोग हुए स्वस्थ

जिला में आज 22 नए मामले भी सामने आए हैं। इनमें सुधेड़ कांगड़ा का 45 वर्षीय व्यक्ति, बरंगल चम्बा का 56 वर्षीय व्यक्ति, होल्टा कैंप पालमपुर का 46 वर्षीय व्यक्ति, नागनी नूरपुर का 70 वर्षीय व्यक्ति, छतड़ी शाहपुर के 34 व 57 वर्षीय व्यक्ति,  वार्ड नंबर-9 कांगड़ा का 35 वर्षीय व्यक्ति, 32 व 64 वर्षीय महिलाएं, अप्पर रजियाणा का 35 वर्षीय व्यक्ति, मोहल सियाल का 66 वर्षीय व्यक्ति, धमेटा फतेहपुर का 21 वर्षीय युवक, झोली मलहंता फतेहपुर का 64 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर से 44 व 55 वर्षीय व्यक्ति, मलकेहड़ पालमपुर से 28 वर्षीय महिला, जयसिंहपुर से 47 वर्षीय व्यक्ति, टिका लहेसर धर्मशाला से 77 वर्षीय व्यक्ति, सोहर राजा का तालाब से 67 वर्षीय व्यक्ति, जनास बैजनाथ से 56 वर्षीय व्यक्ति व बिंद्राबन पालमपुर से 63 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इसके अलावा जिला में आज 109 लोग ठीक भी हुए हैं। 

इंदौरा का एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव

इंदौरा में कोरोना के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। यहां फिर एक 40 वर्षीय पुरुष के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है। पंजाब स्थित जालंधर में उक्त व्यक्ति के करवाए गए कोरोना टैस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। उक्त व्यक्ति बीरबल कॉलोनी इंदौरा का रहने वाला है। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति दुबई में जेसीबी चलाता था। फिलहाल स्थानीय स्तर पर उसका कोई यात्रा विवरण नहीं है। प्रशासन द्वारा उसे होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी होम क्वारेंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News