ऊना में कोरोना से 16 वर्षीय किशोर सहित 3 की मौत, 116 नए पॉजिटिव केस

punjabkesari.in Tuesday, Apr 20, 2021 - 09:00 PM (IST)

ऊना (विशाल): जिला में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज जिला में 3 मौतें दर्ज की गई हैं जबकि रविवार के आरटीपीसीआर संैपलों की रिपोर्ट में 35 और मंगलवार के रैपिड एंटीजन टैस्टों में 81 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिला में बहेड़ी से 16 वर्षीय किशोर की मौत टांडा में हुई है, वहीं रक्कड़ कालोनी की 47 वर्षीय महिला व भंजाल से 36 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है, जिसके साथ मरने वालों का आंकड़ा 92 हो गया है।

मंगलवार को हुए रैपिड एंटीजन टैस्टों में पॉजिटिव आए 81 लोगों में बसदेहड़ा के वार्ड नंबर-6 से 38 वर्षीय पुरुष, कमूल हंडोला से 28 वर्षीय पुरुष, शिवालिक एवैन्यू से 26 वर्षीय महिला, संतोषगढ़ के वार्ड नंबर-5 से 35 वर्षीय पुरुष, दिल्ली कालोनी चताड़ा से 43 वर्षीय महिला, जखेड़ा से 40 व 42 वर्षीय 2 महिलाएं, मलूकपुर से 31 वर्षीय पुरुष, मवा सिंधियां से 54 वर्षीय महिला व 33 वर्षीय उसका बेटा, लोअर अरनियाला से 36 वर्षीय पुरुष, अम्ब से 34, 51, 40, 42 वर्षीय 4 पुरुष, नैहरियां से 26 वर्षीय पुरुष, बगली देहरा से 44 व 70 वर्षीय पुरुष, रिपोह मिसरां से 26 व 31 वर्षीय 2 पुरुष, रक्कड़ कांगड़ा से 19 वर्षीय युवक, जसवां से 62 वर्षीय महिला, नकड़ोह से 31 वर्षीय पुरुष, अंदौरा लोअर से 69 वर्षीय महिला, लोहारा से 38 वर्षीय पुरुष, भरवाईं से 53 वर्षीय महिला, भटेड़ से 62 वर्षीय पुरुष, चम्बा से चिंतपूर्णी में तैनात 245 वर्षीय महिला कर्मी, जसवां कांगड़ा से 51 वर्षीय पुरुष, पुबोवाल से 71 वर्षीय पुरुष, पंडोगा के वार्ड नंबर-1 से 32 व 60 वर्षीय 2 महिलाएं व 69 वर्षीय पुरुष, पंडोगा के वार्ड नंबर-5 से 35 वर्षीय पुरुष, कर्मपुर से 34 वर्षीय पुरुष, बाथड़ी से 30 वर्षीय पुरुष, ऊना के वार्ड नंबर-1 से 35 वर्षीय पुरुष, भड़ोलियां खुर्द से 60 वर्षीय महिला, आर्य नगर ऊना 32 वर्षीय पुरुष, गुरुसर मोहल्ला ऊना से 50 वर्षीय पुरुष, त्यूड़ी से 4 वर्षीय बच्चा व 6 साल की बच्ची सहित 56 वर्षीय महिला, गलुआ मोहल्ला ऊना से 48 वर्षीय पुरुष व 19 वर्षीय युवक, जनकौर से 41 वर्षीय पुरुष व 38 वर्षीय महिला, अम्बेहड़ा से 33 वर्षीय पुरुष, ऊना के वार्ड नंबर-9 से 47 वर्षीय महिला व 13 वर्षीय बच्ची, खुंडियां कांगड़ा से 29 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर-4 ऊना से 35 वर्षीय पुरुष, जल शक्ति विभाग ऊना में तैनात 39 वर्षीय पुरुष, रैड लाइट चौक के पास से 56 वर्षीय महिला, मलाहत से 60 वर्षीय महिला, बसाल से 47 वर्षीय महिला, बदोली से 37 वर्षीय महिला, जलग्रां से 51 वर्षीय पुरुष व 46 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवती, बिलासपुर से 48 वर्षीय पुरुष, कोटलाकलां से 30 वर्षीय महिला, मलाहत से 30 वर्षीय पुरुष, संतोषगढ़ से 55 वर्षीय महिला, रायपुर मैदान से 44 वर्षीय पुरुष, नलवाड़ी से 41 वर्षीय पुरुष, मरवाड़ी से 36 वर्षीय पुरुष, खड्ड से 38 वर्षीय पुरुष, गगरेट से 33 वर्षीय पुरुष, कानपुर कांगड़ा से 35 वर्षीय पुरुष, हाजीपुर से 25 वर्षीय महिला, होशियारपुर से 48 वर्षीय पुरुष, डंगोह से 32 वर्षीय महिला, नंगल जरियाला से 45 वर्षीय महिला व 17 वर्षीय किशोर, दौलतपुर चौक से 33 वर्षीय पुरुष, अभयपुर से 62 वर्षीय पुरुष व 61 वर्षीय महिला, मवा कहोलां से 83 वर्षीय पुरुष, संतोषगढ़ 55 वर्षीय महिला शामिल है।

आरटी-पीसीआर में पॉजिटिव पाए गए 35 लोगों में अम्ब उपमंडल के अम्ब चूरूड़ू से 54 वर्षीय पुरुष, पीडब्ल्यूडी कालोनी अम्ब की 45 वर्षीय महिला, अम्ब के वार्ड नंबर-11 से 3 वर्षीय बच्चा व 11 वर्षीय बालिका, झंगोली से 41 वर्षीय महिला, मैहतपुर का 45 वर्षीय पुरुष, देहलां से 33 वर्षीय महिला, मैहतपुर औद्योगिक क्षेत्र से 38 वर्षीय पुरुष, लोयर अरनियाला से 52 वर्षीय पुरुष, घनारी ओयल गांव से वार्ड नंबर-2 में परिवार के 8 सदस्यों में 6 वर्षीय बच्चा, 35 वर्षीय महिला, 8 वर्षीय बच्चा, 26 वर्षीय महिला, 13 वर्षीय किशोर, 39 वर्षीय पुरुष, 13 वर्षीय किशोरी, 11 वर्षीय किशोर व अन्य में 37 वर्षीय महिला तथा 2 वर्षीय बच्चा, 76 वर्षीय वृद्ध, 42 वर्षीय पुरुष, दौलतपुर चौक से 36 वर्षीय पुरुष, नकड़ोह से 9 वर्षीय बालिका, अमलैहड़ से 45 वर्षीय महिला व वार्ड नंबर-2 से 20 युवक, नकड़ोह वार्ड नंबर-5 का 10 वर्षीय बालक, एनएसी गगरेट के वार्ड नंबर-3 से 30 वर्षीय पुरुष, गगरेट वार्ड नंबर-7 की 24 वर्षीय युवती, घनारी वार्ड नंबर-4 से 75 वर्षीय वृद्ध, हरोली के सलोह का 24 वर्षीय युवक, चताड़ा की एक कालोनी की 41 वर्षीय महिला, दियाड़ा की 29 वर्षीय महिला, बंगाणा की 69 वर्षीय महिला व उसका 75 वर्षीय पति, बहडाला की 35 वर्षीय महिला शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News