29 पुलिस कर्मचारियों के तबादले, जानिए कौन-कहां शिफ्ट

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 11:12 AM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश पुलिस विभाग ने 29 कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के तहत विभाग ने कांस्टेबल रोहित शर्मा, महिला आरक्षी रिनू, गितांजलि शर्मा को शिमला से सोलन, कांस्टेबल चेतन ठाकुर और महिला आरक्षी शिवानी को बद्दी से सोलन, कांस्टेबल हरीश चौधरी को सिक्सथ आई.आर.बी.से सोलन, कांस्टेबल अमित कुमार को फर्स्ट बटालियन जुन्गा से सोलन, महिला आरक्षी संतोष कुमारी को फिफ्थ आई.आर.बी. से से बिलासपुर, कांस्टेबल संजय शर्मा व रवि कुमार को थर्ड आई.आर.बी. से बिलासपुर, महिला आरक्षी पूजा धीमान व प्रियंका शर्मा को सैंकड़ आई.आर.बी. से बिलासपुर, कांस्टेबल रोहित शर्मा, साहिल व अभिषेक को शिमला से बिलासपुर, अंशुल ठाकुर को थर्ड आई.आर.बी. से बिलासपुर, कुलवीर सिंह को फर्स्ट आई.आर.बी. जुन्गा से बिलासपुर, विजय कुमार को सैंकड़ आई.आर.बी. से बिलासपुर भेजा गया है। इसी तरह फोर्थ आई.आर.बी. से कांस्टेबल विवेक चौहान, पंकज चंद्र, प्रवीण कुमार, विनित कुमार, भवनेश राणा, परमेश धीमान और एल.एच.सी सुशील कुमार, सुनील कुमार, सचिन देव, शिव कुमार व उच्चवल कुमार को कांगड़ा भेजा गया है। 


डी.एस.पी. सी.आई.डी. क्राइम लगाया
प्रदेश सरकार ने एच.पी.एस. अधिकारी राजू को डी.एस.पी. सी.आई.डी. क्राइम शिमला लगाया है। इसके साथ चंबा को अंडर ट्रांसफर चल रहे एच.पी.एस. अधिकारी तिलक राज के तबादला आदेश रद्द किए है। इसी तरह सरकार ने धन राज को डी.एस.पी. फोर्थ आई.आर.बी. जंगलबैरी लगाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News