मासूम बच्ची के सिर से उठा मां का साया, 26 वर्षीय विवाहिता की बालकनी से गिरकर मौत; परिजनों में पसरा मातम

punjabkesari.in Saturday, Jul 11, 2026 - 01:25 PM (IST)

Sirmour News : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर घर की बालकनी से गिरने से 26 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सैनधार क्षेत्र की कमलाड पंचायत के कसेलग मासगा गांव में हुआ। मृतका की पहचान कसेलग मासगा गांव निवासी परीक्षा देवी (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परीक्षा शुक्रवार दोपहर अपने घर की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ददाहू ले जाया गया, लेकिन यहां पर  चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मासूम के सिर से उठा मां का साया

वहीं, इस असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोगों और परिचितों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि परीक्षा देवी ने करीब तीन सप्ताह (23 दिन) पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। इस दर्दनाक हादसे के कारण महज 23 दिन पहले जन्मी एक मासूम नवजात बच्ची के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News