कांगड़ा में कोरोना के 20 नए मामले, 200 से कम हुए एक्टिव केस

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 10:34 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा जिला में शुक्रवार को कोरोना के 20 नए मामले आए हैं। वहीं 27 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिला में संक्रमित मरीजों की संख्या 8080 तक पहुंच गई है जिसमें 197 सक्रिय मामले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता के अनुसार अब तक 197 संक्रमित लोगों की मृत्यु हुई है। नगरोटा बगवां से 63 व 32 वर्षीय महिलाएं, पालमपुर से 25 व 30 वर्षीय पुरुष, नगरोटा बगवां से 76 वर्षीय बुजुर्ग, कथोग से 66 वर्षीय पुरुष, जखोता से 54 वर्षीय महिला, देहरा से 34 वर्षीय पुरुष, नंदपुर से 57 वर्षीय पुरुष व 53 वर्षीय महिला, जमानाबाद से 28 वर्षीय पुरुष, नगरोटा से 27 वर्षीय युवती, दौलतपुर से 74 वर्षीय बुजुर्ग, थनबरगन से 24 वर्षीय युवक, धमेर से 60 वर्षीय पुरुष, धर्मशाला से 31 वर्षीय महिला, खुंडियां से 67 वर्षीय बुजुर्ग, इंदौरा से 16 वर्षीय लड़की व नगरोटा से 48 वर्षीय पुरुष संक्रमित हुए हैं। जिला में कोरोना के अब तक 8080 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें से एक्टिव 197 रह गए हैं। जिला में कोरोना से 197 लोगों की मौत हो चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News