Himachal: ऊना अस्पताल में 3 दिन के भीतर 2 नवजातों की मौत, सिजेरियन से हुआ था प्रसव

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 10:00 PM (IST)

ऊना (विशाल): हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पिछले तीन दिनों के भीतर दो नवजात शिशुओं की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में गर्भवती महिलाओं का प्रसव ऑप्रेशन के माध्यम से करवाया गया था, जिसके बाद नवजातों की जान चली गई। लगातार हुए इन दो मामलों ने चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार ताजा मामला शुक्रवार का है। एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया था। चिकित्सकों ने महिला का ऑप्रेशन किया, लेकिन इस प्रक्रिया के दौरान नवजात बच्चे की हार्टबीटको लेकर स्थिति अचानक गंभीर हो गई, जिसके चलते नवजात ने दम तोड़ दिया। इससे ठीक दो दिन पहले बुधवार को भी अस्पताल में इसी तरह का एक मामला सामने आया था। बुधवार को भी एक गर्भवती महिला के सिजेरियन प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई थी।

एक ही अस्पताल में तीन दिन के भीतर दो नवजातों की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखा है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. संजय मनकोटिया ने स्पष्ट किया है कि इन दोनों ही मामलों में अस्पताल या चिकित्सकों की ओर से किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों ने पूरी तरह से निर्धारित चिकित्सकीय प्रक्रिया और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही उपचार और प्रसव करवाया था। स्थिति बिगड़ने के कारण नवजातों को बचाया नहीं जा सका।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News