परौर में 1.212 KG चरस के साथ 2 गिरफ्तार, मंडी के पधर के रहने वाले हैं आराेपी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 08, 2021 - 10:03 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): पुलिस ने 1 किलो 212 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस को यह सफलता परौर में मिली। पुलिस पार्टी ने इस प्रकरण में मंडी जनपद के पधर के 2 आरोपियों राम लाल तथा श्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। उपमंडल पुलिस अधिकारी डाॅ. अमित शर्मा ने बताया कि दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News