Kullu: भुंतर में चरस सहित 2 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 03:54 PM (IST)

भुंतर (सोनू): पुलिस ने 491 ग्राम चरस के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना भुंतर के अंतर्गत पुलिस ने जरड़ के पास 2 व्यक्तियों मोहम्मद अली पुत्र मोहम्मद इसहाक निवासी परकाचिक तहसील पानीखर जिला कारगिल जम्मू-कश्मीर तथा कांता देवी पत्नी साली राम निवासी हाथीथान डाकघर, तहसील भुंतर जिला कुल्लू के कब्जे से चरस की यह खेप बरामद की है। एसपी मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News