ऊना में 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 01:35 PM (IST)

ऊना : ऊना में एक 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय युवक है है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ऊना के एक गांव में एक 12 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके 22 वर्षीय पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना के दौरान पीड़िता के घर पर कोई नही था उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी। इस बात की जानकारी आरोपी को थी। आरोपी ने मौके का फायदा उठा कर पीड़िता को बहला फुसला के अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां जब घर पर लौटी तो पीड़िता दर्द से कराह रही थी। इस पर मां ने कारण पूछा पीड़ित ने सारा मामला अपनी मां को बताया। मां ने मामले की शिकायत पुलिस को की। ऊना महिला थाना ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News