पति की प्रताडऩा की शिकार महिला पहुंची थाने

punjabkesari.in Saturday, Feb 13, 2016 - 09:40 PM (IST)

सुजानपुर: पति व ससुराल वालों की प्रताडऩा से शिकार जट्टां दी धार निवासी एक महिला ने सुजानपुर पुलिस थाना में आकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले की संजीदगी को देखते हुए पुलिस ने मामले को सीडीपीओ कार्यालय के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है।

 

जानकारी के अनुसार प्रताडऩा का शिकार महिला की वर्ष 2014 में शादी हुई थी। महिला के अनुसार उसकी एक बेटी है व उसका पति नौकरी करता है। उन्होंने बताया कि जब से उसकी शादी हुई है, तभी से उसकी सास व उसके पति का व्यवहार उसके साथ ठीक नहीं रहा। उसे दहेज न लाने के लिए बार-बार ताने दिए जाते हैं व शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करते हैं।

 

9 फरवरी को बिना किसी वजह के उसके साथ उसके पति ने मारपीट शुरू कर दी जिससे उसके हाथ, मुंह व सिर में चोटें आई हैं जिसके बाद उन्होंने बिटिया फाऊंडेशन संस्था के पदाधिकारियों से संपर्क किया व पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बारे में पुलिस थाना सुजानपुर के प्रभारी प्रकाश चंद शर्मा का कहना है कि महिला ने पुलिस में शिकायत दी है व मामले को बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News