''कांग्रेस राज में लगे थे वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप''

punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2016 - 12:45 PM (IST)

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य को सलाह दी है कि वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व सांसद अनुराग ठाकुर के विरुद्ध अपना कद देखकर ही गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी करें।

उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य को ज्ञान होना चाहिए कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्र सरकार में इस्पात मंत्री रहते हुए करोड़ों रुपयों का भ्रष्टाचार किया और तत्कालीन केंद्र में कांग्रेस सरकार ने ही जांच के आदेश दिए थे।

उन्होंने कहा कि सेबों से आमदन मात्र एक साल में सैंकड़ों गुणा करने, सेबों को टैंकरों व स्कूटरों पर ढोकर भ्रष्टाचार करने के लिए क्या पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. धूमल व सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा था?

उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं पर ओछी बयानबाजी करके स्वयं मजाक का पात्र बन रहे हैं क्योंकि जनता को यह बताने की जरूरत नहीं है कि भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों से कौन घिरा है और किससे जांच एजैंसियां पूछताछ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है तब से अराजकता, भय, भ्रष्टाचार और विरोधियों पर झूठे मुकद्दमे बनाने के अलावा जनता को कुछ नहीं मिला है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News